- Hindi News
- सियासत: प्रदेश भर में बूथ स्तर पर 11 सदस्य कमेटी बनाएगी कांग्रेस: इन्द्रपाल
सियासत: प्रदेश भर में बूथ स्तर पर 11 सदस्य कमेटी बनाएगी कांग्रेस: इन्द्रपाल
कांग्रेसनेदेश भर में बूथ स्तर पर 11 सदस्य कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। यह बात प्रदेश कांग्रेस के महासचिव इन्द्रपाल सिंह धन्ना ने नंगल में कांग्रेस की बैठक के बाद पत्रकारवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कोई कितना भी बड़ा नेता होगा जहां उसकी वोट होगी वह अपने बूथ स्तर की कमेटी का सदस्य होगा
उन्होंने कहा सोनिया गांधी राहुल गांधी भी अपने - अपने बूथ कमेटी के सदस्य हांेगे। इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट जिला रोपड़, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब से शूरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ सकेगी और आम जनता की समस्याओं को भी समझ सकेगी। उन्होंने कहा 8 साल में बादल सरकार जनता के हितों को दरकिनार करके सिर्फ अपने घरों को ही भरा। आम जनता से िवधानसभा चुनावों में जो वादे किए थे वह अभी पूरे नहीं हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सदस्यता बढ़ाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास किए जा रहें है उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सिर्फ एक ही संविधान है। चाहे कितना भी बड़ा व्यक्ति हो वह पार्टी से ऊपर नहीं है। जहां-जहां पर प्रदेश में नगर परिषदों के चुनाव हो रहे हैं वहां पर 5 सदस्यि कमेटी बनाई जाएगी।
इस दौरान मौजूदा पूर्व विधायक भी सदस्य होंगे। वही कमेटी चुनावों में टिकटों का वितरण करेगी। इस अवसर पर ब्लाॅक कांगेस प्रधान एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा,जिला कांग्रेस प्रधान हरभाग सैनी, गुरविन्दर सिंह बाली, गुरवीर सिंह , शिव कुमार कैले, पूर्व संरपच अशोक कुमार, के एस शारदा, केहर सिंह,धीरेन्दर सभ्रवाल,रामलाल,मनन, अजय शर्मा, अरुण शर्मा मौजूद थे
प्रदेश कांग्रेस के महासचिव इन्द्रपाल सिंह धन्ना पत्रकार वार्ता के दौरान