पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरु हरिराय साहिब के प्रकाश दिवस पर करवाया अखंड पाठ

गुरु हरिराय साहिब के प्रकाश दिवस पर करवाया अखंड पाठ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीरैवन्यू पटवारयूनियन और कानूनगो ऐसोसिऐशन खरड़ की ओर से धन धन श्री गुरु हरिराय साहिब जी के प्रकाश दिवस को समर्पित 13वंे सर्व सांझे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग पटवार भवन खरड़ में डाले गए। इस अवसर पर पंथक जत्था बहादुर सिंह फतेहगढ़ साहिब के जत्थे ने वारां, बाबा भूपिंदर सिंह जी माजरे वालों ने कथा और कीर्तन किया। इस अवसर पर जिला तहसील यूनियन की ओर से पहुंचे दी रैवन्यू पटवार यूनियन पंजाब के प्रधान ओम प्रकाश, हरवीर सिंह ढींढसा जनरल सचिव, मोहन सिंह भेडवाल और हरी सिंह रोपड़ को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम खरड़ सुखजीतपाल सिंह, तहसीलदार प्रदीप सिंह बैंस, प्रशिक्षण अधीन तहसीलदार रमनदीप कौर, तहसील खरड़ के प्रधान हरविंदर सिंह, गुरचरण सिंह और जसवीर सिंह समेत एसडीएम तहसील कार्यालय के समूह कर्मचारी, टाईपिस्ट, सरपंच और नंबरदार भी उपस्थित थे। समागम के बाद लंगर का आयोजन किया गया।