- Hindi News
- जनधन स्कीम के तहत अब तक रोपड़ में 27,505 बैंक खाते खोले गए: तनु कश्यप
जनधन स्कीम के तहत अब तक रोपड़ में 27,505 बैंक खाते खोले गए: तनु कश्यप
भारतकेमाननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से एलान की गई प्रधानमंत्री जनधन योजना निश्चित तौर पर आम लोगों के लिए बहुत लाभकारी और विकाशशील साबित होगी और इस का मुख्य मनोरथ हर वर्ग के लोगों को नवीनतम बैंकिंग सुविधाएं और सरकारी स्कीमों का लाभ देना है। यह बात डीसी तनु कश्यप ने इस स्कीम के अंतर्गत जिले में करवाए जा रहे सर्वे की समीक्षा करने के मौके पर कही। डीसी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत जिले में हर परिवार का बैंक खाता यकीनी बनाने के लिए जिले में कैंप लगा कर खाते खोलना यकीनी बनाया जा रहा है। जिले के घर-घर जाकर इस योजना के अंतर्गत सर्वे भी करवाया जा रहा है जिससे कोई परिवार बैंक खाता खोलने से वंचित रहे। यह सर्वे जिले के 587 गांवों और शहरों के 80 वार्डों में 30 िसतंबर तक मुकम्मल कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सर्वे करने वाले अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि वह निजी तौर पर घर-घर जाकर असली तौर पर चेक करेंगे कि कौन से परिवारों के खाते नहीं खुले और कौन से परिवारों के अब तक आधार कार्ड नहीं बने। उन्होंने बताया कि यह पड़ताल मुकम्मल होने उपरांत जिन परिवारों के खाते नहीं खुले, के 10 अक्तूबर तक खाते खोलने यकीनी बनाऐ जाएंगे और आधार कार्ड बनाने के िलए गांवों में िवशेष कैंप लगाए जाएंगे। िजले के 30 गांवों और एक वार्ड में सर्वे मुकम्मल भी किया जा चुका है। डीसी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत जिले के 29 बैंकों की ब्रांचों तरफ से 426 कैंप के 407 गांवों और 30 वार्डों में लगाए जा चुके हैं। इतना कैंपों के दौरान जिले में 27,505 बैंक खाते खोले गए हैं। राकेश डोगरा मुख्य लीड बैंक अफसर ने बताया कि अब तक यूको बैंकों की तरफ से छह गांव, स्टेट बैंक आॅफ पटियाला की तरफ से 23 गांव सेंट्रल बैक आॅफ इंडिया की तरफ से दो गांवों में सर्वे पहले ही मुकम्मल कर लिया गया है।