पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीडि़तों को िदए 51 हजार रुपए

बाढ़ पीडि़तों को िदए 51 हजार रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
10 हजार की राशि भेजी

पंजाबीप्रवासी फ्रैंडज क्लब टोरांटो केनेड़ा शाखा द्वारा जम्मू-कश्मीर में आई आपदा को लेकर उनकी सहायता हेतु 51000 रूपये की राशि रोपड़ के डिप्टी कमिशनर को भेंट की गई। इस मौके पर क्लब के जनरल सचिव गुरप्रीत गरेवाल सलाहकार योगेश सचदेवा द्वारा यह चैक भेंट किया गया। इस मौके पर केनेडा से आए शिवालिक कॉलेज के प्रो. डीपी सिंह द्वारा विशेष योगदान दिया गया। इस मौके पर क्लब के हरभजन सिंह बढ़वाल, प्रधान बलजीत सिंह बढ़वाल, वरिन्द्र बैंस, मनदीप भुल्लर, तेजविंदर रंगी, हरदीप सिंह, जोगा सिह, जसबीर सिंह, रणजीत ढिल्लों, हरभजन मान आदि ने योगदान दिया।

हाल ही में जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ आपदा में इस संकट की घड़ी में भाईचारा मानवता का फर्ज समझते हुए जम्मू-कश्मीर के लोगों के जल्द से जल्द पूर्नवास हेतु भारत विकास परिषद, नंगल शाखा ने 10 हजार रूपये की रशि भारत विकास परिषद के पूर्व सचिव इंजीनियर के के सूद के माध्यम से भेजी। आर्य समाज मंदिर में एक कार्यक्रम में यह राशि के के सूद को दी गई ताकि यह राशि पंजाब की अन्य शाखाओं से एकत्रित कर जम्मू-कश्मीर में भेजी जाए। इस राशि को एकत्र करने में शाखा के कोषाध्यक्ष पी यू डा. ईश्वर चंद्र सरदाना, जे पी शारदा, नरेन्द्र शर्मा, गुलशन नैयर, कृष्णा वर्मा, अमरनाथ शर्मा, नीलम कपिला, जेपी सरदारा, ओपी पुरी, सूदर्शन गुलेरिया, अशोक शर्मा, संजीव गौतम, रवि, सपना शर्मा, प्रेम नाथा प्रेमी, मनदीप शर्मा ने योगदान दिया।