दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया
सैलाखुर्द | पंडितदीन दयाल उपाध्याय का भाजपा मंडल की ओर से जन्मदिन मनाया गया। मंडल प्रधान प्रवीन शर्मा कितना की अध्यक्षता में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिन मनाया। इस मौके पर भाजपा तहसील प्रधान संजीव बॉबी, मेजर शिव कुमार कौशल, डॉ. एएल वधवा, अशोक वाली, प्रवेश गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, सुरिंदर कितना, इकबाल सिंह, पंडित चरनदास, ओम प्रकाश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल शामिल थे।