पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सैलाखुर्द के योगराज करियाना स्टोर में चोरी

सैलाखुर्द के योगराज करियाना स्टोर में चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सैलाखुर्द

चोरोंने मंगलवार रात मेन बाजार स्थित जोगराज नामक करियाना स्टोर की दीवार तोड़ कर हजारों रुपयों का समान चोरी कर लिया। दस दिन में चोरों ने दूसरी बार उक्त दुकान को निशाना बनाया है। दो वर्षों में इस दुकान में चोरी की यह 6वीं घटना है। दुकान मालिक जयपाल अग्रवाल और उसके भाई राकेश कुमार अग्रवाल ने बताया इस बार भी चोरों ने साथ वाले दुकानदार मिस्त्री हरभजन सिंह की दुकान में घुसकर उनकी दुकान में छेदमारी कर हजारों रुपयों के सिगरट के डबे चोरी कर लिए। दस दिन पहले भी चोरों ने दुकान से 40-45 हजार रुपए की सिगरेट चोरी कर ली थी। दुकान मालिक का कहना है कि चोर चोरी के लिए किसी छोटे बच्चे का इस्तेमाल करता हैं। चोरों की ओर से दुकान मे किए गए छेद इतने छोटे हैं कि उसमें से कोई छोटा बच्चा ही आर-पार जा सकता है।

दूसरी तरफ मंगलवार रात चोरों ने गांव डानसीवाल के स्टेट हाईवे पर स्थित कुलवंत राय करियाना स्टोर का रोशनदान तोड़कर हजारों रुपयों का समान और नकदी चोरी कर ली। गांव के सरपंच दुकान मालिक कुलवंत राय ने बताया कि सुबह जब उन्होंने दुकान का शटर खोला तो रोशनदान टूटा हुआ था और दुकान से सामान गायब था। जांच करने से पता चला कि चोर उनकी दुकान से सिगरेट, पुराना पीतल और करियाने का समान और नकदी ले गए हैं। उनके मुताबिक चोरी से उनका करीब 12-13 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। उक्त दोनों चोरियों की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

दुकान का मालिक पुलिस को चोरी संबंधी जानकारी देता हुआ।

दीवार तोड़कर हजारों का सामान उड़ाया, दस दिन में दूसरी बार हुई चोरी

खबरें और भी हैं...