- Hindi News
- सैलाखुर्द | पंचकूलाके नाडा साहिब का ट्रक एचआर 68 ए 3007 रेत भर
सैलाखुर्द | पंचकूलाके नाडा साहिब का ट्रक एचआर-68-ए-3007 रेत भर
सैलाखुर्द | पंचकूलाके नाडा साहिब का ट्रक एचआर-68-ए-3007 रेत भर कर जेजों दोआबा से वाया सैलाखुर्द होकर चंडीगढ़ जा रहा था। ट्रक को गांव जीवनपुर जट्टां निवासी दारा सिंह चला रहा था। सैलाखुर्द पहुंचने पर दारा सिंह का क्लीनर रिंपी जो कि सैलाखुर्द का रहने वाला है मेन बाजार में स्थित बाबा औगड़ मंदिर माथा टेकने के लिए उतर गया। दारा सिंह उसे यह कहते हुए ट्रक अकेला वहां लेकर चला गया कि वह बस अड्डे से आगे खड़ा होगा। बस अड्डे से पहले ही स्टेट हाईवे पर विपरीत दिशा से ओवरटेक कर रहे एक अन्य ट्रक से बचने के लिए दारा सिंह ने ट्र्क को सड़क से नीचे उतार दिया। ट्रक सड़क से उतरकर एक पीपल के पेड़ से जा टकराया।
बचने के चक्कर में पेड़ से टकराया ट्रक