सैलाखुर्द में राम लीला का मंचन शुरू
सैलाखुर्द | रामलीलावेल्फेयर कमेटी जेजो दोआबा की ओर से मेन बाजार के चौगाम में बुधवार रात 52वीं राम लीला का मंचन शुरू करवाया गया। कमेटी प्रधान महिंदर दत्त लखनपाल की अध्यक्षता में रामलीला का उद्घाटन मजार जीजू शाह के गद्दीनशीन बाबा अमरीक सिंह ने किया। रामलीला के पहले दिन जेजों दोआबा के कलाकारों ने राम के जन्म का मंचन किया गया। मौके पर महिंदर दत्त लखनपाल, अशोक दत्त लखनपाल, राजेश जैन, वरिंदर सूद, मनोज शर्मा, पंकज शर्मा, राजीव शर्मा, दीपक शर्मा, अनिल शर्मा, विनय शर्मा, दर्शन लाल, शंकर, विनोद वाली, संजीव कुमार, सरबजीत सिंह, भोला मौजूद थे।