गांव बीहड़ा में नगर कीर्तन निकाला
सैलाखुर्द | गांवबीहड़ा में श्री गुरु रविदास महाराज का 638वां जन्मोत्सव मनाया गया। पहले दिन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अध्यक्षता में पांच प्यारों की अध्यक्षता में निकाला गया नगर कीर्तन सुबह 11 बजे गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर वीहड़ां पक्खोवाल, भरोवाल, बठल्लां, जस्सोवाल, सैलाखुर्द और ददियाल गांव की परिक्रमा कर देर शाम गुरुद्वारा रविदास पहुंचा। दूसरे दिन अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। गायक राज ददराल और बीबा राज मेंहदी ने सत्गुरु रविदास जी द्वारा सरबत के भले के लिए किए गए कार्यों तथा गुरु जी वाणी का गुणगान किया। इस मौके पर गुरु रविदास गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान गुरमुख सिंह संधू, सरपंच गुरदेव सिंह, पंच सरुप सिंह, शीलत सिंह बिंजी, सुच्चा सिंह, ज्ञानी रघुवीर सिंह संधू, इंद्रजीत बीहड़ां और रविदास नौजवान सभा प्रधान सुखविंदर सिंह आदि सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल थे।