पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन विभाग की नर्सरी में हो रहा अवैध खनन

वन विभाग की नर्सरी में हो रहा अवैध खनन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसथाना चब्बेवाल की ओर से जिला उद्योग केंद्र के फंक्शनल मैनेजर सिमरजीत सिंह की शिकायत पर गांव बिछोही में स्थित वन विभाग की नर्सरी में हो रहे रेत के अवैध खनन के आरोप में रेत से भरी ट्राली को पकड़ कर माईनिंग मिनरल एक्ट 1957 की धारा 21(1) के तहत जो मामला दर्ज किया है। उसने वन संपदा की सुरक्षा में तैनात विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के रेत माफिया से मिले होने या जानबूझ कर गहरी नींद सोने होने की पोल खोल दी है। इलाके के कुछ लोगों ने बताया कि माईनिंग विभाग द्वारा वन विभाग की जिस नर्सरी से अवैध रेत से भरी ट्राली पकड़ कर पुलिस के हवाले की है। वहां से वन विभाग के गार्ड तथा फोरेस्ट का मात्र 150-200 मीटर दूर मुख्य कार्यालय है। मात्र तीन चार सौ रुपए में ट्राली भर कर रेत माफिया के दर्जन भर ट्रैक्टर रोजाना मीलों दूर तक शोर मचाते हुए सरेआम आते जाते हैं। ट्रैक्टरों के शोर ने गांववासियों की नींद तो हराम कर दी है। परंतु जानबूझ कर सोए विभाग के अधिकारियों की नहीं टूट रही गहरी नींद किसी मिली भगत की ओर इशारा कर रही है। इलाके के लोगों का कहना है कि अगर जिला प्रशासन सच में रेत माफिया के खिलाफ अंकुश लगाना चाहता है तो उनके हौंसलों को बुलंद करने विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त उठाए जाए तभी वन संपदा सुरक्षित हो पाएगी।