- Hindi News
- मिड डे मील कुक वर्कर 13 दिसबंर को लुधियाना में करेंगे राज्यस्तरीय रैली
मिड-डे-मील कुक वर्कर 13 दिसबंर को लुधियाना में करेंगे राज्यस्तरीय रैली
सैलाखुर्द| मिड-डे-मीलकर्मियों की कलम छोड़ हड़ताल जारी है। जिला सचिव कुलविंदर कौर परमजीत कौर ने बताया कि राज्य भर में समूह कार्यालयी कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। अगर सरकार ने जल्द ही कर्मचारियों की मांगे नहीं माीन तो पूरे पंजाब के कुक वर्कर भी अपना काम बंद करेंगे 13 दिसंबर को लुधियाना में राज्य स्तर पर विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राज्य भर से 40 हजार मुलाजिम कुक वर्कर भाग लेंगे। रैली को लेकर वर्करों में भारी उत्साह है। रैली में किसी प्रकार के नुकसान की जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी और मांगो की पूर्ति तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।