- Hindi News
- लैब असिस्टेंट ने टीचर पर चाकू से किया हमला, मौत
लैब असिस्टेंट ने टीचर पर चाकू से किया हमला, मौत
समाना/शुतराणा। गांवशुतराणा में एक सरकारी स्कूल के लैब असिस्टेंट ने दूसरे सरकारी स्कूल के टीचर भगवान दास को चाकू घोंपकर मार डाला। भगवान दास हिंदी टीचर थे और आगरा यूपी के निवासी थे। वह ननहेड़ा में गुरमेल सिंह के यहां किराए पर रहते थे। पुलिस अफसरों ने कहा कि हत्या का कारण अभी पता नहीं चला है और हत्यारोपी फरार है। जबकि गांव वालों का दावा है कि उन्होंने आरोपी लैब असिस्टेंट को पकड़ कर पुलिस को दिया था। मकान मालिक गुरमेल ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात करीब 10:30 बजे एक बाइक सवार भगवान दास के घर में घुसा।
लाेगोंने कहा कि आरोपी को पकड़ा था: वहांपर अजीब सी आवाज आने पर देखा तो भगवान दास जख्मी हालत में तड़प रहे थे। उनके गले पर चाकू लगे थे। उन्होंने तुरंत शोर मचाया। गांव वालों ने तुरंत आरोपी को पकड़ा और पुलिस को दिया। जख्मी हालत में भगवान दास को सिविल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी परमिंदर सिंह निवासी गांव हामझेड़ी, शुतराणा के सरकारी स्कूल में लैबोरेटरी असिस्टेंट है।
^शुतराणा पुलिस चौकी एसएचओ गुरदेव सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उसकी पहचान हो गई है। मकान मालिक के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।