पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में घुसकर मारपीट, महिला समेत चार आदमी घायल

घर में घुसकर मारपीट, महिला समेत चार आदमी घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाना। गांवमवी सपां में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर एक महिला सहित चार लोगों को घायल कर दिया। घायलों को समाना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल अस्पताल में उनके रिश्तेदार निर्भय सिंह ने बताया कि वह जाट जाति से संबंध रखता है। गांव की बाकी आबादी बाजीगर जाति से संबंध रखती है। जिसके चलते बाजीगर जाति के लोग उनसे रंजिश रखते हैं। जिसके चलते गांव के कुछ लोगों ने उनके घर पर हमला बोलकर ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जिससे हरविंदर सिंह पुत्र जीत सिंह, मालविंदर सिंह पुत्र रूप सिंह, हरजिंदर सिंह पुत्र नरंजन सिंह, गुरमेल कौर प|ी मेला सिंह घायल हो गए। नया गांव पुलिस चौकी इंचार्ज शिव कृपाल सिंह ने बताया कि जांच जारी है।