- Hindi News
- ढोल की थाप पर समर्थकों के साथ 54 ने किया नॉमिनेशन
ढोल की थाप पर समर्थकों के साथ 54 ने किया नॉमिनेशन
समाना। 25फरवरी को होने वाले नगर कौंसिल चुनावों के मद्देनजर एसडीएम अमरेश्वर सिंह के दफ्तर में नामांकन करने वाले उम्मीदवारों का तांता लगा रहा। हर तरफ ढ़ोल की थाप पर समर्थक नाच गाने के साथ अपने उम्मीदवारों का जोश बढ़ा रहे थे। कई दिग्गजों सहित कुल 54 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए, जबकि बुधवार को विभिन्न वॉर्डों से 9 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था।
वीरवार को वॉर्ड नंबर एक से कांग्रेस की उम्मीदवार कर्मजीत कौर और उनकी कवरिंग उम्मीदवार सुखपाल कौर, वॉर्ड नंबर दो से तरसेम कुमार कांग्रेस और उनके कवरिंग उम्मीदवार राहुल कुमार, अकाली दल के सुखविंदर सिंह और उसके कवरिंग उम्मीदवार वरिंदर सिंह, आजाद उम्मीदवार शंटी। वॉर्ड नंबर तीन से भाजपा के नीरज गुप्ता और उनके कवरिंग उम्मीदवार आशीष गुप्ता, छतरा देवी कांग्रेस और पीपीपी, शाम लाल अजाद। वॉर्ड नंबर चार से पूजा सिंगला भाजपा, अक्की देवी आजाद। वॉर्ड नंबर पांच से शाम लाल गर्ग भाजपा और उनके कवरिंग उम्मीदवार कांता गर्ग। वॉर्ड नंबर छह से अजीत राही अकाली दल और उनकी कवरिंग उम्मीदवार कांता सुनील कुमार। वॉर्ड नंबर सात से हरभजन कौर आजाद, सरोज रानी कांग्रेस और उनकी कवरिंग उम्मीदवार नवतीत कौर।
वॉर्ड नंबर आठ से गुरदीप शर्मा आजाद, कपूर चंद बांसल पूर्व नगर कौंसिल प्रधान ने अकाली दल और उनके कवरिंग उम्मीदवार राकेश कुमार। वॉर्ड नंबर नौ मनजिंदर सिंह अकाली दल, सतनाम सिंह कांग्रेस, गुरमुख सिंह आजाद। वॉर्ड नंबर 10 से आशा शर्मा भाजपा और उनकी कवरिंग उम्मीदवार निधि, वीना रानी अकाली दल और उनकी कवरिंग उम्मीदवार अनिल कुमारी। वॉर्ड नंबर 11 चरणजीत सिंह अकाली दल, अमनदीप सिंह संधू आजाद और उनके कवरिंग उम्मीदवार कमलजीत सिंह संधू।
वॉर्ड नंबर 12 से सतपाल कांग्रेस, धर्मपाल आजाद, सोमप्रकाश आजाद, सुरजीत राम अकाली दल और उनकी कवरिंग उम्मीदवार बबली देवी। वॉर्ड नंबर 13 से निर्मला देवी कांग्रेस और उनकी कवरिंग सुनीता जिंदल, सुमन रानी आजाद। वॉर्ड नंबर 14 से भाजपा के प्रदीप शर्मा भाजपा, अमरजीत सिंह आजाद, मनोज कुमार आजाद। वॉर्ड नंबर 17 से मनु शर्मा कांग्रेस और उनके कवरिंग उम्मीदवार प्रीक्षित शर्मा। वॉर्ड नंबर 18 से राकेश कुमार आजाद, राम लाल कांग्रेस और उनके कवरिंग उम्मीदवार सुभाष चंद। वॉर्ड नंबर 19 से शकुंतला आजाद, शशिबाला आजाद। वॉर्ड नंबर 20 से हरविंदर सिंह ने अकाली दल के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
वॉर्ड नंबर 7 से कांग्रेस की उम्मीदवार नवनीत कौर अपना नामांकन पत्र भरने से पहले विजयी चिन्ह बनाते हुए।
वॉर्ड नंबर 17 से कांग्रेस उम्मीदवार मनु शर्मा अपना नामांकन पत्र दाखिल करते हुए।