पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टिकट के लिए कांग्रेसी वर्कर्स ने दी एप्लीकेशन

टिकट के लिए कांग्रेसी वर्कर्स ने दी एप्लीकेशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाना। नगरपरिषद चुनाव के लिए शहर के 21 वॉर्डों में कांग्रेस के वर्करों की बैठक सोमवार को विधायक परनीत कौर के ओएसडी हरिंदर सिंह जौडकिया की अध्यक्षता में हुई। जिन वर्करों ने टिकट के लिए दावेदारी की है, उन पर विचार किया गया। कई वर्करों ने टिकट के लिए अप्लीकेशन फार्म भी भर दिए हैं।

ओएसडी जौडकिया ने बताया कि परिषद चुनाव लडने के लिए वर्करों में जोश है। पार्टी सभी 21 वॉर्डों में चुनाव लड़ेगी। कैंडीडेट पर फैसला एमएलए परनीत कौर करेंगी। यहां ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डाॅ. प्रेमपाल, गोपाल कृषण, विजय अग्रवाल, यशपाल, सतपाल, सुरेश गोगिया, शिव गर्ग, मनु शर्मा, शंकर जिंदल, परमजीत सिंह बब्बू, सतीश कुमार ईओ, अश्विनी गुप्ता मौजूद रहे।

दूसरी ओर अकाली-भाजपा में टिकट हासिल करने के लिए कैंडीडेट को ज्यादा जोर लगाना पड रहा है। हर एक वाॅर्ड में टिकट के लिए कई-कई कैंडीडेट सामने रहे हैं। भाजपा से टिकट हासिल करने के लिए वर्करों में काफी जोश है।

ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ऑफिस में वर्कर्स से मीटिंग करते हुए हरिंदर सिंह जौडकिया।