महाराजा अग्रसेन जयंती पर भजन संध्या
समाना| महाराजाअग्रसेन जयंती पर वीरवार शाम को अग्रवाल धर्मशाला में समागम हुआ। मुख्य मेहमान राष्ट्रीय पावरलूम बोर्ड के सदस्य उद्योगपति रमेश गर्ग थे। अग्रवाल धर्मशाला कमेटी अध्यक्ष अमित सिंगला ने मेहमानों का अभिनंदन किया। महाराजा अग्रसेन के जीवन के बारे में बताया गया। विशेष मेहमान एसडीएम अरविंद गुप्ता ने उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। मुख्य मेहमान ने ज्योति प्रचंड की। अमित सिंगला ने बताया कि धर्मशाला कमेटी के चलाए जा रहे स्कूल में आर्थिक तौर पर कमजोर छात्रों को शिक्षा देने के लिए विशेष फंड का प्रबंध किया गया है।