पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुकार्ड सेमीफाइनल में

बुकार्ड सेमीफाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वुहानओपन वुमेंस टेनिस के क्वार्टर फाइनल में कैनेडियन स्टार एजुनिक बुकार्ड ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में स्थान बना लिया है। बुकार्ड ने अंतिम आठ के मुकाबले में फ्रांस की एलिजे कोर्नेट को 6-3, 7-5 से हराया। दोनों के बीच यहां पर ज्यादा संघर्ष देखने को नहीं मिला। बुकार्ड ने पहले सेट में एक चैंपियन की तरह शुरुआत की और बढ़त बनानी शुरु कर दी। उनकी तेज सर्विस का जवाब कोर्नेट के पास नहीं था और वे छठी सीड खिलाड़ी के आगे अंक गंवाती चली गई। पहला सेट बुकार्ड ने 6-3 से अपने नाम किया।

इसके बाद दूसरे सेट में बुकार्ड थोड़ी कमजोर दिखाई दीं। उन्होंने पहले दो गेम जीते और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5-2 से बढ़त बनाई। कोर्नेट ने वापसी की और स्कोर 5-5 से बराबर हो गया। बुकार्ड ने गलतियों से सीख ली और 7-5 से सेट जीत कर सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला डेनमार्क की पूर्व वर्ल्ड नंबर वन कैरोलिन वोज्नियाकी के साथ होगा। बुकार्ड के लिए ये साल बेहद शानदार रहा है। उन्होंने इस साल तीन ग्रैंडस्लैम के फाइनल में स्थान बनाया है जबकि एक में वो क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी।

वोज्नियाकीभी जीतीं: इससेपहले खेले गए मैच एक अन्य क्वार्टर फाइनल में वोज्नियाकी ने स्विटजरलैंड की टिमीआ बाकसिजस्की को कड़े संघर्ष के बाद 4-6 6-2 6-3 से हराया। बाकसिजस्क ने यहां पहले सेट में 4-6 से जीतकर सभी को हैरान कर दिया लेकिन दूसरे सेट में वोज्नियाकी ने वापसी की और उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन कियास। वोज्नियाकी ने दूसरा सेट बिना किसी परेशानी के 6-2 से और तीसरा सेट 6-3 से जीतकर अंतिम चार में स्थान बना लिया।

जीत दर्ज करने के बाद बुकार्ड।(इनसेट) पेत्रा क्विटोवा

पेत्रा क्विटोवा भी सेमीफाइनल में

टूर्नामेंट में तीसरी वरीयता प्राप्त पेत्रा क्विटोवा ने भी सेमीफाइनल में स्थान बना लिया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में फ्रांस की कैरोलिन ग्रासिया को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हरा दिया। मौजूदा विंबलड़न चैंपियन क्विटोवा ने ग्रासिया को पिच पर टिकने का मौका नहीं दिया और पहला सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया। ग्रासिया ने दूसरे सेट में वापसी तो की और 2-4 से बढ़त भी बनाई। लेकिन पेत्रा ने 6-4 से दूसरा सेट जीतकर अंतिम चार में जगह बना ली। अब क्विटोवा का फाइनल में जगह बनाने के लिए सामना यूक्रेन की स्वितोलिना के साथ ह