कार खरीद पर हैंडीकैप्ड को एक्साइज ड्यूटी रिफंड लेना हुआ आसान
हैंडीकैपव्यक्ति को कोई भी कार खरीदने पर अब एक्साइज ड्यूटी रिफंड लेना आसान हो जाएगा। क्योंकि सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम डिपार्टमेंट ने इस संबंध में नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पहले कार खरीदने पर हैंडीकैप व्यक्ति को लाइन मिनिस्ट्री के पास अप्लाई करके संबंधित सर्टिफिकेट लेना जरूरी था। लेकिन डिपार्टमेंट के अंडर सेक्रेटरी शंकर प्रसाद शर्मा की ओर से जारी मौजूदा नए संशोधन के मुताबिक अब हैंडीकैप व्यक्ति कार खरीदने के बाद सीधे सेंट्रल एक्साइज आफिस में अप्लाई करेगा और डिपार्टमेंट को एक्साइज ड्यूटी रिफंड देना अनिवार्य हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक देश में कार खरीदने पर कस्टमर को 13 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी देनी पड़ती है। जबकि यही कार अगर कोई हैंडीकैप व्यक्ति खरीदता है तो उसे एक्साइज ड्यूटी से छूट है। लेकिन देश में हैंडीकैप व्यक्ति को एक्साइज ड्यूटी से छूट होने के प्रति अवेयरनेस होने के चलते 5 से 10 प्रतिशत हैंडीकैप व्यक्ति ही उक्त छूट का फायदा उठा पा रहे हैं।
और कारों के दाम ज्यादा होने के कारण ज्यादातर हैंडीकैप हर कार की खरीद पर हजारों से लाखों रुपये एक्साइज ड्यूटी के तौर पर अदा कर रहे हैं। यह भी पता चला है कि देश भर में ज्यादातर कार डीलर्स को भी हैंडीकैप व्यक्ति को एक्साइज ड्यूटी से छूट होने का पता तक नही है।
-----------------------------
हैंडीकैप कस्टमर को करते हैं अवेयर
ग्रोवर हुंडई के जनरल मैनेजर रविंदर गुप्ता ने बताया कि उनके शोरूम पर आने वाले ज्यादातर हैंडीकैप कस्टमर को एक्साइज ड्यूटी के छूट के बारे जानकारी नही होती। ऐसे में वे उसे अवेयर करते हैं। उनका कहना है कि हैंडीकैप व्यक्ति को कार खरीदने पर पहले एक्साइज ड्यूटी लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन नए नोटिफिकेशन के बाद उनके लिए रिफंड लेना आसान हो जाएगा।
---------------------------
हैंडीकैप व्यक्तियों को अवेयर करने के लिए चलाएंगे कैंपेन
फैडरेशन ऑफ पंजाब स्माल इंडस्ट्री के प्रेसिडेंट बदीश जिंदल का भी मानना है कि हैंडीकैप व्यक्तियों को कार खरीदने पर एक्साइज ड्यूटी से छूट होने का पता ही नही है। ऐसे में वे उन्हें इस प्रति अवेयर करने के लिए कार डीलर्स शोरूम के बाहर पोस्टर और पंपलेट्स लगा कैंपेन शुरू करेंगे। जिंदल ने कहा कि वे फैडरेशन की ओर से कार डीलर्स को इस संबंध में लोगों को अवेयर करने के लिए लेटर भी भेजेंगे।