बेटी बचाओ के तहत समागम करवाया
पातड़ां। गांवककराला के गर्ल स्कूल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कीम के तहत समागम करवाया गया। सीडीपीओ समाना ने विशेष तौर पर शिरकत की। स्कूली बच्चियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। बच्चों में सेहत मुकाबले करवाए गए। महकदीप, अवीनूर और सहजप्रीत क्रमवार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। माताओं को भी विशेष तौर पर सम्मानित किया गया ब्लॉक समिति चेयरपर्सन मनजीत कौर और स्कूल प्रिंसिपल गुरदीप कौर ने सभी को बेटियों के प्रति जागरूक किया। यहां आंगनवाड़ी वर्कर्स गुरमीत कौर, हरप्रीत कौर, जगमीत कौर, महिंद्र पाल कौर, परमजीत कौर और दविंदर झलर, अकाली नेता नाजर सिंह, गुरजीत कौर, सुपरवाइजर बलजीत कौर, अमनप्रीत कौर, टीचर करमपाल, बलवंत झलर, गुरप्रीत कौर मौजूद थे।