भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच का नया एड वायरल
वर्ल्डकप के दौरान भारत और पाकिस्तान के मैच पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। 15 फरवरी को दोनों टीमें एडिलेड ओवल में आमने-सामने होगी और दोनों टीमों के बीच क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतियोगिता में यह छठा मुकाबला है। अब तक पांच बार भारत-पाकि स्तान वर्ल्ड कप में भिड़े हैं और पांचों बार बाजी भारत के हाथ लगी है। इसी को लेकर इन दिनों टीवी पर वर्ल्ड कप के मुख्य प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने नया विज्ञापन जारी किया है।
इस वीडियो में पाकिस्तानी प्रशंसक 1992 में युवावस्था में होता है और अपनी टीम की जीत की उम्मीद लगाता है और पटाखें लाता है लेिकन भारत मैच जीता है। इसके बाद दोनों टीमें फिर से 1996 में भिड़ी और पाकिस्तानी प्रशंसक इस बार जीत को लेकर आश्वस्त हो जाता है लेकिन बाजी फिर भारत के हाथ लगती है। इसके बाद 1999 का मैच वह अपनी प|ी के साथ देखता है और पटाखें छोड़ने को लेकर तैयार रहता लेकिन पाकिस्तान फिर हार जाता है।
इसके बाद 2003 में फिर वह जीत की आस लगाता है लेकिन पाकिस्तान से जीत दूर रह जाती है। 2011 में वह अपने बेटे के साथ पटाखे छोड़ने की तैयारी करता है लेकिन एक बार फिर भारत विजयी होता है और निराश हो जाता है और कहता है, आखिर कब छोड़ेंगे पटाखें। इस दौरान पटाखों पर जालें जाते हैं और पटाखें खराब भी हो जाते हैं। गौरतलब है कि 2011 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें सेमीफाइनल में भिड़ी थी और वह मैच सबसे ज्यादा देखा जाने वाला क्रिकेट मैच था। इस बार उम्मीद की जा रही है कि वह रिकॉर्ड टूट जाएगा और इस मैच को लगभग एक अरब लोग देखेंगे। पिछली बार दोनों टीमों के मैच को 98.80 करोड़ लोगों ने देखा था।