दोहा से अमृतसर आने वाली कतर एयरवेज की डायरेक्ट फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट
अमृतसर| मंगलवाररात पड़े घने कोहरे के कारण राजासांसी के श्री गुरू रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड और टेक-ऑफ होने वाली फ्लाइट्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। रनवे पर लगाया गया कैट-2 सिस्टम भी फ्लाइट्स को लैंड करवाने में कामयाब नही हो सका। यही कारण रहा कि मंगलवार दोहा से अमृतसर आने वाली कतर ऐयरवेज की डायरेक्ट फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। इस फ्लाइट के अमृतसर पहुंचने का समय तड़के 1 बजकर 45 मिनट है। बुधवार तड़के जैसे ही यह फ्लाइट दोहा से उड़ान भरकर अमृतसर पहुंची, रनवे पर पड़े घने कोहरे के चलते इसे लैंड करने का सिग्नल नहीं दिया गया। रनवे पर विजीबिलटी ना होने के कारण कुछ देर तक हवा में चक्कर लगाने के बाद पायलट ने इसका रूख दिल्ली की ओर किया। यह फ्लाईट 13 घंटे बाद बुधवार दोपहर तीन बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची।