पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स को चाइना डोर से होने वाले नुकसान के बारे में किया अवेयर

स्टूडेंट्स को चाइना डोर से होने वाले नुकसान के बारे में किया अवेयर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाना। ब्लॉकप्राइमरी शिक्षा अफसर-2 सर्बजीत कौर के आदेशों पर सरकारी ऐलिमेंटरी स्कूल राजगढ़ में स्टूडेंट्स को पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाली चाइना डोर से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया। प्रिंसिपल हरविंदर सिंह ने बताया कि चाइना डोर से बहुत हादसे हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे कई केस हैं कि गर्दन में डोर लिपटने से गले की नसें कट जाने से बच्चों की मौत तक हो चुकी है। उन्होंने स्टूडेंट्स को बताया कि सरकार की ओर से इस डोर को बेचने खरीदने पर पाबंदी लगा दी गई है। यहां तलविंदर सिंह, शमशेर सिंह निर्मल सिंह मौजूद रहे।