- Hindi News
- ‘नौजवान देश को भ्रष्टाचार मुक्त देखना चाहते हैं’
‘नौजवान देश को भ्रष्टाचार मुक्त देखना चाहते हैं’
समाना। आमआदमी पार्टी की ओर से दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत प्राप्त करने की खुशी में पार्टी के सीनियर प्रमुख अौर बार एसोसिएशन समाना के मेंबर लवली गर्ग, एडवोकेट हरमनजीत सिंह संधू, एडवोकेट गुलजार सिंह विर्क और सुनील कुमार ने लड्डू बांटकर बार एसोसिएशन मेंबर्स का मुंह मीठा कराया। लवली गर्ग ने कहा कि देश के नौजवान देश को भ्रष्टाचार मुक्त देखना चाहते हैं। इसलिए दिल्ली के आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की अगुवाई में हमारी पार्टी दिल्ली में स्थिति मजबूत करने के बाद अन्य राज्यों में रुख कर सकती है ताकि दूसरे राज्यों को बढिय़ा सेवाएं दी जा सकें। यहां कुलविंद्र सिंह, सुरेश शर्मा बलबीर सिंह मौजूद रहे।
दिल्ली में आप पार्टी की जीत की खुशी मनाते हुए लवली गर्ग बार एसोसिएशन के मेंबर्स।