पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मास्टर साधूराम की 9वीं बरसी मनाई, मंत्री रखड़ा भी पहुंचे

मास्टर साधूराम की 9वीं बरसी मनाई, मंत्री रखड़ा भी पहुंचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साधूरामवृद्व आश्रम में मास्टर साधूराम की 9वीं बरसी मनाई गई। कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने उनको पुष्प अर्पित किए। समाज में साधूराम की तरह काम करने वालों की हमेशा कमी बनी रहेगी।

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमेन अशोक मौदगिल ने कहा कि शहर के लिए किए गए उनके काम नहीं भुलाए जा सके। उनके प्रयास से स्वामी विवेकानंद स्कूल बना। वृद्ध आश्रम खोल बेसहारा को सहारा दिया। बच्चों ने मास्टर जी के जीवन को समर्पित कविता पेश की। सरकारी ऐलिमेंटरी स्कूल के चार स्टूडेंट को मास्टर साधूराम अवॉर्ड दिया गया। यहां पर सती मंदिर कमेटी प्रधान देव राज धनेठा, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान कपूर चन्द बांसल, ब्लाक ऐलिमेंटरी शिक्षा अफसर सुखदेव सिंगला, पवन कुमार, रुलदा राम, खैराती लाल ढिंगडा, हेमराज, तरसेम चन्द, भीम बांसल, प्रेम पाल प्रिंसिपल मोहन लाल शर्मा मौजूद रहे। मंच संचालन ऐलिमेंटरी स्कूल की रिचा गोयल ने किया।

समाना में शनिवार को मास्टर साधूराम की बरसी पर उनको श्रद्धांजलि देते कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा।