मजदूर ने छप्पड़ में लगाई छलांग
मानसा | गांवबाजेवाला में आर्थिक तंगी से जूझ रहे 23 साल के मजदूर ने छप्पड़ में डूब कर खुदकुशी कर ली। जगतार सिंह काफी समय से आर्थिक तंगी का सामना करना रहा था। मेहनत मजदूरी से उसे परिवार चलाने में बहुत परेशानी हो रही थी। मानसिक परेशानी के चलते उसने शुक्रवार शाम के समय छप्पड़ में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने उसे छप्पड़ से निकाला भी लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। मृतक के परिवार में प|ी, एक बच्चे के अलावा उसके पिता भी हैं।
लोगों ने राज्य सरकार प्रशासन से मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है, ताकि गरीबी से जूझ रहे परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके।