सिविल अस्पताल में स्टाफ की कमी होगी दूर
कैबिनेटमंत्रीसुरजीत सिंह रखड़ा ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल का अचानक दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में दाखिल मरीजों से मिलकर समस्याओं, दवाएं और इलाज की जानकारी हासिल की। एसएमओ ने पत्रकारों को बताया कि रखड़ा को किसी भी मरीज से कोई शिकायत नहीं मिली। जब रखड़ा से अस्पताल में डॉक्टर्स, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह जल्द सेहत मंत्री से बातचीत कर इस कमी को दूर कराएंगे।
अस्पताल की बिल्डिंग की मरम्मत के लिए सरकार की तरफ से 10 लाख रुपए पहुंच चुके हैं। यहां सिविल सर्जन डॉ. एचएस बाली, एसएमओ डॉ. हरीश मलहोत्रा, रणधीर रखड़ा , कपूर चंद बांसल, अशोक मोदगिल, बलविंदर सिंह और गोपाल शर्मा मौजूद रहे।
समाना में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा।