- Hindi News
- \"सरकारें पब्लिक को सहूलियतें देने में फेल\'
\"सरकारें पब्लिक को सहूलियतें देने में फेल\'
ह्यूमनराइट्सवाच ऑर्गेनाइजेशन ने ह्यूमन राइट्स डे पर सेंट पॉल स्कूल में जागरूकता समारोह कराया। संस्था राज्य प्रधान सुरिंदर सिंह पुरी की अगुवाई में हुए समारोह में समाना के पूर्व विधायक जगतार सिंह राजला मुख्य मेहमान रहे।
स्टूडेंट्स ने सामाजिक बुराइयों और ह्यूमन राइट्स पर विचार रखे। राजला ने कहा कि अभी तक सरकारें देश के नागरिकों को हेल्थ, एजुकेशन और रोजगार जैसी सहूलियतें नहीं दे पाई। संस्था प्रधान पुरी ने कहा कि मानव हकों की उल्लंघना जारी है। प्रिंसिपल कृष्ण वोहरा, राम लाल बांसल, मालविंदर सिंह, राज कुमार गर्ग, डॉ. शाम लाल, दविंदर वोहरा, प्रिंस गुलाटी, संजय बेदी, मुकेश गुप्ता, बिटटू चावला, आरडी पाठक, सतीश चोपड़ा, बेअंत सिंह चीमा, विजय सिंह, रजिन्द्र गोल्डी, पुरुषोत्तम कौशिक, जसपाल सिंह, अनिल फौजी, कुलविंदर पुरी, प्रीतम कौर, वीना रानी, रजनी और दविंदर कौर मौजूद रहीं।
जगतार सिंह राजला मुख्य मेहमान को सम्मानित करते हुए।