पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्कृत को मैट्रिक तक खत्म करने के फैसले का विरोध

संस्कृत को मैट्रिक तक खत्म करने के फैसले का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्राह्मणसभाने शुक्रवार को परशुराम धर्मशाला में धर्मपाल जोशी की अगुवाई में मीटिंग की। सभा मेंबरों ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के संस्कृत भाषा को मैट्रिक स्तर पर खत्म करने के फैसले की निंदा की। उन्होंने पंजाब सरकार से फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की।

सभा पंजाब के मुख्यमंत्री से अपील की कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों मे संस्कृत पढ़ाने वाले टीचर्स के पद स्कूलों में सृजित किए जाएं ताकि इस प्राचीन भाषा को पढ़ने पढ़ाने की व्यवस्था हो सके। जोशी ने कहा कि जल्द सभा का एक जत्था सीएम से मिलकर उन्हें स्थिति की जानकारी देगा। यहां रमेश शर्मा, बलदेव राम, देसराज, ज्ञानचंद, डॉ. रमाकांत शर्मा, धर्मपाल मौदगिल और जगदीश शास्त्री मौजूद रहे।