पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चैंपियंस ट्राॅफी में भारत और पाकिस्तान अब तक

चैंपियंस ट्राॅफी में भारत और पाकिस्तान अब तक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए भारत और पाक भिड़ेंगे

भारतीयहॉकी टीम शनिवार को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने के इरादे से उतरेगी। उसके सामने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान है। इससे यह मुकाबला और रोचक हो गया है। दूसरे सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया और नंबर दो टीम जर्मनी हैं।

भारत चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में कभी नहीं पहुंचा है। उसके पास यह दाग धोने का अच्छा मौका है। मौजूदा टीम काे सिर्फ घरेलू माहौल का फायदा मिलेगा। बल्कि उसके पास इस साल पाकिस्तान को एशियन गेम्स के फाइनल में हराने की मनौवैज्ञानिक बढ़त भी है। भारतीय टीम ने कुछ दिनों पहले ही ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की सीरीज में हराया था। पाकिस्तान की बात करें तो वह इस टूर्नामेंट का तीन बार (1978, 1980 और 1984) का पूर्व चैंपियन है। लेकिन फिलहाल वह दुनिया की टाॅप-10 टीमों में भी शामिल नहीं है। उसकी रैंकिंग 11 है। भारत नौवें नंबर पर है। भारत के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे रोलैंड ओल्टमैंस कहा, ‘हमें अब पाकिस्तान का सामना करना है और हम जानते हैं कि वह कितनी बेहतरीन टीम है। उनका डिफेंस और अटैक दोनों ही बेजोड़ है। पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में भी उसका रिकॉर्ड अच्छा है। मुकाबला कांटे का होगा। पाकिस्तान को हराने के लिए हमें अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन करना होगा।’