- Hindi News
- फूड इंस्पेक्टर के खिलाफ दर्ज हो रेप का मामला
फूड इंस्पेक्टर के खिलाफ दर्ज हो रेप का मामला
समाना| फूडइंस्पेक्टर यशप्रीत सिंह धीमान के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए। यह मांग वीरवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिमरनजीत कौर ने की। सिमरनजीत ने पुलिस अफसरों पर आरोप लगाया कि तीन दिन बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। उलटे उसे ही धमकियां मिल रही हैं। चेतावनी दी कि कोई कार्रवाई करने पर वह हाई लेवल पर पुलिस अफसरों से मिलेगी और वूमन कमीशन से शिकायत करेगी। उसने बताया कि इंस्पेक्टर धीमान ने उसे शादी का झांसा दिया। एक साल तक वह उससे रिश्ता बनाता रहा। जिसके सभी सबूत उसके पास मौजूद हैं। अभी वह शादी से मुकर रहा है। डीएसपी अमरजीत सिंह घुमन ने बताया कि महिला इंस्पेक्टर को क्राॅस एग्जामिनेशन के लिए बुलाया गया है। इसके बाद उचित कार्रवाई होगी।
सिमरनजीत