नर्सिंग होम पर रेड, 6 के खिलाफ जांच शुरू
समाना। भ्रूणहत्या की जांच के मामले में सिविल सर्जन अंबाला के आदेश पर सहायक सिविल सर्जन अंबाला डॉ बीबी लाला के नेतृत्व में समाना के एक नर्सिंग होम पर हुई छापेमारी के मामले में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सिटी पुलिस समाना ने अनूप सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी महिंदर अस्पताल शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र, लक्ष्मी देवी प|ी अश्वनी कुमार कालरा वासी सेहजादपुर, अश्वनी कुमार पुत्र मदन लाल कालरा वासी सेहजादपुर, मेजर सिंह वासी घग्गा और 2 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।