पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘आप’ दो बेड़ियों में पैर रखने की कोशिश में: कैप्टन

‘आप’ दो बेड़ियों में पैर रखने की कोशिश में: कैप्टन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘आप’ माहौल खराब करे : दमदमी टकसाल

पंजाबकांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर के साथ लगी अपनी तस्वीर वाले पोस्टर के मामले में आम आदमी पार्टी के कनवीनर और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के लिए जोरदार निंदा की है। उन्होंने कहा, ‘उल्टा मेरे पर आरोप लगाए जाने पर मैं हैरान नहीं हूं लेकिन इससे साबित जरूर हो गया है कि केजरीवाल पक्के झूठे हैं।’

कैप्टन ने कहा कि ये ‘आप’ द्वारा दो किश्तियों में पैर रखने की उदाहरण है। पहले उन्होंने पोस्टर बांटकर लोगों को भिंडरावाले का जन्मदिवस मनाने के लिए कहा, लेकिन जब यह बात इन पर उल्टी पड़ गई, ये अपने भगौड़े वाले चरित्र पर उतर आए हैं।

उन्होंने ‘आप’ को चुनौती दी है कि वह एक मामला दर्ज करवाएं और मामले की जांच करवाएं और यदि वह ऐसा नहीं कर सकती, तो कांग्रेस अपनी सरकार बनने के बाद ऐसा करेगी। हम इनको गर्मपंथी एजेंडे पर चलते हुए चालाकी-भरी दोहरी चाल खेलने के बाद में इससे पलटने की इजाजत नहीं देंगे।

उन्होंने केजरीवाल से सवाल किया है कि यदि उनकी पार्टी वास्तव में इन पोस्टरों के पीछे नहीं है, तो फिर क्यों पंजाब के ‘आप’ कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर शिकायत दर्ज करवाने से पीछे हट गए। आपने हमेशा से अफवाहों पर टिकने की कोशिश की है, इसके तहत पहले आप अफवाह फैलाते हो और बाद में पीछे हट जाते हो। यहां तक कि जब से आप लोगों के मध्य आए हो, हमने आपके मुंह से कभी भी सच नहीं सुना।

कैप्टन ने जोर देते हुए कहा कि ‘आप’ को शोर डालने की बजाय साइबर कानून की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज करवाना चाहिए। लेकिन ये जानते हैं कि यदि जांच हुई और आरोपियों का खुलासा हुआ, तो सूई आखिर में इन पर ही आकर टिकनी है।

गर्मपंथीएजेंडा खतरनाक साबित होगा : यहदोहराते हुए कि ‘आप’ द्वारा पंजाब में गर्मपंथी खतरनाक एजेंडे पर चलना बहुत ही खतरनाक है, कैप्टन ने कहा कि हाल ही में पोस्टर युवाओं को गुमराह करने की सोच के तहत बांटे गए थे, जो असली हालात से अवगत हैं। उन्होंने केजरीवाल से पंजाब में किसी भी तरह के गर्मपंथी और बांटने वाले कार्डों को खेलने के खिलाफ चेतावनी देते कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि यदि ‘आप’ पंजाब में एक लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में उभरना चाहती है, तो भगवान करके बांटने वाले तरीकों का इस्तेमाल करे, क्योंकि पंजाब हिंसा खूनखराबे के एक और काले दौर का सामना नहीं कर सकता। जिससे केजरीवाल और उनके यूपी और हरियाणा के नेताओं का कोई लेना-देना नहीं है, जो पंजाब में आग लगाकर खुद कहीं और सुरक्षित निकल जाएं।

हिंदू संगठनों ने केजरीवाल का पुतला फूंका

खबरें और भी हैं...