पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुंडागर्दी के खिलाफ संघर्ष तेज करेंगे : पासला

गुंडागर्दी के खिलाफ संघर्ष तेज करेंगे : पासला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| कम्युनिस्टपार्टी मार्क्सवादी पंजाब की बैठक कामरेड रघुबीर सिंह की प्रधानगी में हुई। प्रदेश सेक्रेटरी साथी मंगत राम पासला ने कहा, पंजाब सरकार की छत्रछाया में बढ़ रही गुंडागर्दी और लूटमार के कारण जनता को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके विरुद्ध चल रहे संघर्ष को और तेज किया जाएगा। बिजली बिलों के साथ पानी सीवरेज के बिल लेने का फैसला भी गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबी, बेरोजगारी, अनपढ़ता और भूखमरी आदि समस्याओं से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।





सत्ताधारियों का टार्गेट केवल बोट बैंक को इक्टठा करना है। बैठक में यह फैसला किया गया कि 28 मार्च को बजट सैशन के दौरान पार्टी की ओर से विधानसभा की ओर रोष मार्च किया जाएगा। बैठक के दौरान मार्क्सवादी चिंतक प्रो. रणधीर सिंह के देहांत पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि भी दी गई।

खबरें और भी हैं...