आग लगने से हुआ नुकसान
अग्रसेनचौकके पास बाइक स्पेयर पार्ट्स शॉकर रिपेयर की दुकान पर करीब तीन बजे आग लग गई। उन्होंने करीब दो लाख के नुकसान की आशंका जताई है।
दुकान मालिक दीवान चन्द ने बताया कि करीब तीन बजे उनको गस्त कर रहे पीसीआर मुलाजिमों ने दुकान के अंदर धुआं निकलता देखा। फोन पर हादसे की सूचना दी। मालिक ने आशंका जताई कि आग लगने के कारण पीछे दुकान में पड़े सामान की चोरी करना एक मकसद हो सकता है। ऊपर खिड़की की लोहे की सलाख चोरों ने तोड़ी हुई दी। एएसआई जगनदीप सिंह ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है
आग लगने के बाद क्षतिग्रस्त दुकान।