रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन
समाना| श्रीकृष्णा ड्रामेटिक क्लब 85वीं श्री राम लीला के मंचन के लिए रविवार को विधिवत भूमि पूजन किया। संस्था प्रधान कृष्ण लाल डाबर ने कहा कि रामलीला का मंचन मन्दिर प्रांगण मे 23 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा विशिष्ठ अतिथि कारोबारी ज्ञानचंद कटारिया होंगे। रामलीला में सुशील शर्मा राम ओर कर्मचंद चावला हनुमान प्रदीप सिंगला रावण की भूमिका करेंगे। यहां हंस राज गुप्ता डायरेक्टर, रामकुमार बांसल, संजय कुमार सिंगला, ननद कुमार, विनोद बिट्टू, प्रदीप सिंगला मौजूद रहे।
रामलीला मंचन से पहले भूमि पूजन हवन करते क्लब के मेंबर।