पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों ने की प्रति एकड़ 5 हजार मुआवजे की मांग

किसानों ने की प्रति एकड़ 5 हजार मुआवजे की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलबेहड़ा। अंतरराष्ट्रीयकिसान विंग पंजाब संगठन ने किसानी समस्याओं को लेकर मीटिंग की। कस्बा भुनरहेड़ी में आयोजित मीटिंग की अगुवाई राज्य प्रधान बूटा सिंह शादीपुर ने की। शादीपुर ने पत्रकारों से कहा कि किसानों को पहले तो बरसात होने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा बाद में बेमौसमी बरसात ने मेहनत से तैयार की गई धान की फसल को खराब कर दिया। उन्होंने किसान संगठन की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी को लेटर लिखकर किसानों के लिए राहत पैकेज की मांग की। उन्होंने कहा कि सर्वे करके पंजाब के किसानों को 5 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा और फसलों पर 700 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया जाए। यहां सुरजीत सिंह सरपंच, जत्थे. जरनैल सिंह खाकटां, हरमेश खालसा, जगदीश सिंह परोड़, चरनजीत सिंह ठाकुरगढ़, राम सिंह रंधावा, अमरजीत सिंह टीवाना, अंग्रेज सिंह ताजलपुर मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय किसान विंग पंजाब के प्रधान बूटा सिंह शादीपुर जानकारी देते हुए।