पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे के खिलाफ अभियान भगत सिंह की जयंती पर शुरू होगा

नशे के खिलाफ अभियान भगत सिंह की जयंती पर शुरू होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनतायुवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहित गुप्ता ने मोर्चा कोषाध्यक्ष मनीष सिंगला रॉकी के ऑफिस में सोमवार को नुक्कड़ मीटिंग की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा 28 को शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर राज्य भर में नशे के खिलाफ अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके तहत करीब हर नगर में नशे के खिलाफ जनजागृति रैली निकाली जाएगी। स्कूलों, कॉलेजों यूनिवर्सिटी में सेमिनार, नुक्कड़ नाटक से युवाओं को नशे से होने वाले खतरों के बारे में बताया जाएगा। भाजपा प्रधान कृष्ण कुमार विक्की ने मोर्चे के समाजसेवी काम की प्रशंसा की। कहा, हम युवाओं के पुनर्वास के पुरे प्रयास किए जाएंगे और नशा विरोधी मुहिम में ज्यादा से ज्यादा युवा मोर्चा पार्टी उनका समर्थन करेगी। यहां यूथ प्रधान संदीप वर्मा, अनु गर्ग, रवि कुमार, विजय कुमार गोंदी, संजय मेहरा शंभु प्रसाद मौजूद रहे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहित गुप्ता का सम्मान करते युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष मनीष सिंगला भाजपा प्रधान कृष्ण विक्की।