पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय उम्मीदों पर पाकिस्तान ने फेरा पानी

चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय उम्मीदों पर पाकिस्तान ने फेरा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीत दर्ज करने के बाद पाक टीम

जर्मनी की युवा टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के सेमीफाइनल में वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया। जर्मनी ने 2009 के बाद पहली और कुल 10वीं बार फाइनल में जगह बना ली। ऑस्ट्रेलिया पिछले लगातार पांच बार और ओवरऑल 13 बार का विजेता था। लेकिन जर्मनी ने पहले क्वार्टर में ही दो गोल दागकर ऑस्ट्रेलिया को चौंका दिया। जर्मनी की ओर से तिमूर ओरूज ने पांचवें, मैट्स ग्रामुश ने नौंवे और फ्लोरियन फुक्स ने 31वें मिनट में गोलकर अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से क्रिस सिरिएलो ने 34वें और निकोलस बजियन ने 42वें मिनट में गोल किए।

जर्मन यूथ ब्रिगेड से हारा वर्ल्ड चैंपियन

एजेंसी. भुवनेश्वर

आखिरी मिनटों में गोल खाने की आदत ने शनिवार को भारत से चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने का मौका छीन लिया। चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में उसे 4-3 से हराया। मेहमान टीम ने जब चौथा निर्णायक गोल किया तब खेल में महज 100 सेकंड बाकी थे। इसके साथ ही इस 36 साल पुराने टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार पहुंचने की भारतीय उम्मीदों पर पानी फिर गया। पाक 16 साल बाद फाइनल में पहुंचा है। तीन बार के पूर्व चैंपियन पाकिस्तान का अब रविवार को फाइनल में जर्मनी से सामना होगा। जर्मनी ने सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया। भारतीय टीम अब तीसरे स्थान के लिए ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। उसके पास 1982 के बाद पदक जीतने का मौका है।

कलिंग स्टेडियम में पाकिस्तानी टीम जब भारत के खिलाफ उतरी तो कभी नहीं लगा कि यह वही टीम है जो अपने तीनों लीग मैच हार गई थी। या यह वही टीम है, जो कुछ दिनों पहले पैसे की तंगी के कारण मैच नहीं खेल पाई थी। मेजबान भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 12वें मिनट में गोल कर अच्छी शुरुआत की। लेकिन पाकिस्तान ने सिर्फ बराबरी की बल्कि मैच भी जीता। तीसरे क्वार्टर तक दोनों टीमें 3-3 से बराबर थीं। लेकिन जब खेल में दो मिनट भी बाकी नहीं थे तब पाकिस्तान ने गोलकर स्कोर 4-3 कर दिया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अर्सलान कादिर (17वें, 59वें) ने दो और मुहम्मद वकास (38वें) मुहम्मद इरफान (44वें) ने एक-एक गोल किए। भारत की ओर से गुरजिंदर सिंह (12वें), धरमवीर सिंह (38वें) और निकिन तिमैया (44वें) ने गोल दागे।