पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानदारों ने पुली तोड़ निकाला बरसाती पानी

दुकानदारों ने पुली तोड़ निकाला बरसाती पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसअड्डेके पास कृष्णा मार्केट में बरसात के पानी का जलभराव हो गया। दुकानों के अंदर पानी घुसने की नौबत गई थी। बस अड्डा रोड पर कृष्णा मार्केट की एंट्रेंस पर नगर कौंसिल की ओर से एक पुली बनाई गई थी जिसका लेवल ऊंचा था। पहले भी कई बार बरसात का पानी यहां जमा हो जाता था परंतु नगर परिषद की तरफ से इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

कृष्णा मार्केट के दुकानदारों हरिराम, महिंदर कुमार, विक्की, रिक्की, योगराज, विजय कुमार गौरा लाल ने बताया कि उन्हें मजबूरन पुली को तोड़ना पड़ा ताकि पानी की निकासी हो सके तथा बरसात आने पर पानी दुकानों के अंदर ना जा सके। अब वे अपने खर्च पर नई पुली का निर्माण कराएंगे। गौरतलब है कि कृष्णा मार्केट शहर की सबसे बड़ी व्यापारिक मार्केट है जहां करोड़ों रुपये का व्यापार होता है। पब्लिक को पानी भरने से परेशानी हुई।

कृष्णा मार्केट में पानी भरने से दुकानदारों के साथ पब्लिक को भी परेशानी हुई।

कृष्णा मार्केट में पुली को तोड़ते दुकानदार।