पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडियन एसेस ने जीता खिताब

इंडियन एसेस ने जीता खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबुधाबी| सानियामिर्जा और रोजर फेडरर की अगुवाई वाली टीम ‘इंडियन एसेस’ ने इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) का पहला खिताब जीत लिया है। वह टूर्नामेंट में 39 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा। उसने 12 मुकाबलों में आठ जीते। यूएई राॅयल्स (37) की टीम सात जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही। मनीला मेवरिक्स (35 अंक) तीसरे और सिंगापुर स्लैमर्स (24) चौथे आखिरी स्थान पर रही। आईपीटीएल के चौथे और अंतिम चरण में शनिवार को आखिरी मैच खेला गया। इसमें इंडियन एसेस को यूएई राॅयल्स से 15-29 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन पूरे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के चलते टीम लीग की पहली चैंपियन बन गई। विजेता टीम में सानिया और फेडरर के अलावा पीट सैम्प्रास, एना इवानोविच, गाएल मोंफिल्स, सेड्रिक पायोलिन और रोहन बोपन्ना जैसे स्टार खिलाड़ी हैं।