- Hindi News
- जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे 10 हजार परांठे
जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे 10 हजार परांठे
जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए परांठे तैयार करतीं सरांपती की महिलाएं।
समाना। नईसरापंती की महिलाओं रेवेन्यू परवार यूनियन ने जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडितों के लिए दस हजार परांठे भेजे। जसपाल सिंह जगशीर सिंह ने बताया कि परांठे गुरुद्वारा अब साहिब मोहाली भेजे गए हैं। वहां से खाने वाले सामान को ट्रक से कश्मीर भेजा जाएगा। यहां इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन अशोक मौदगिल, पार्षद सुरजीत पपी, पवन शास्त्री, जसपाल सिंह, गुरमेल कौर, गुरमीत कौर, चरणजीत कौर, हरबंस कौर, हरजीत सिंह, सुखा सिंह, हरमेल सिंह, भूपिंदर सिंह, कश्मीर सिंह, मघर सिंह जसविंदर सिंह मौजूद रहे।