- Hindi News
- नवनीत ने जूडो में स्टेट लेवल पर जीते दो गोल्ड मेडल
नवनीत ने जूडो में स्टेट लेवल पर जीते दो गोल्ड मेडल
गुरविंदर सिंह बत्रा| पातड़ां
अभीमैंने स्टेट लेवल के गेम्स जूडो में लगातार दो बार गोल्ड मेडल जीते हैं। अब मेरा टारगेट देश के लिए मेडल जीतना है। यह बात बुढा दल पब्लिक स्कूल समाना की 11वीं की नवनीत महरोक ने कहे। वह पिछले तीन साल से लगातार स्कूलों में होने वाले स्टेट लेवल के खेल में हिस्सा ले रही है।
जूडो की शौकीन नवनीत ने बताया कि वह डेली 2 से तीन घंटे की प्रैक्टिस करती है, जिससे अपनी कमियों को दूर किया जा सके। उसका सपना है कि खेल के साथ-साथ खुद की हायर एजुकेशन को मजबूत किया जाए। जिससे समाज की बुराइयों को दूर करने में मदद मिल सके। शिक्षा के अभाव में लोग अपने फायदे के लिए दूसरों काे तंग करते हैं। उसने यूथ से निराशा की जिंदगी छोड़ने और नशे से दूर रहने की सलाह दी। उसने कहा कि नशे को छोड़कर खेल को जीवन का हिस्सा बनाओ। कामयाबी जरूर मिलेगी।
गिद्देभंगड़े की स्टार स्टूडेंट्स : बुढादल पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल हरप्रीत कौर और ट्रेनी भूपिन्दर सिंह ने कहा कि नवनीत गिद्दे-भंगड़े की स्टार स्टूडेंट्स के तौर पर जानी जाती है। खेल के साथ साथ नवनीत पढ़ाई में भी अव्वल है। छोटी उम्र में बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल करने वाली नवनीत को शहर के कई सामाजिक संगठन सम्मानित भी कर चुके हैं।
कामयाबी के लिए मिला ब्लेजर अाैर सर्टिफिकेट
बीते15 अगस्त को मेन कार्यक्रम में मुख्य मेहमान समेत दूसरे प्रसाशनिक अफसरों ने उसे विशेष तौर पर सम्मानित किया। बुढा दल स्कूल के सालाना समागम में कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा और डीजीएसई जीके सिंह ने नवनीत महरोक को इन कामयाबियों के लिए ब्लेजर और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
15 अगस्त को बुढा दल स्कूल के सालाना समागम में कैबिनेट मंत्री रखड़ा और डीजीएसई जीके सिंह ने किया नवनीत का सम्मान।