पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनीष ने सरकार से लगाई मदद गुहार

मनीष ने सरकार से लगाई मदद गुहार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवसेहलंग में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला का एक किसान का 14 वर्षीय बेटा ताईक्वांडो में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश, प्रदेश एवं क्षेत्र का नाम रोशन कर रहा है। खेल के लिए प्रोत्साहन स्वरूप मिलने वाली आर्थिक सहायता से वंचित खिलाड़ी मनीष ने सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

सेहलंग निवासी खिलाड़ी मनीष ने बताया कि वह दसवीं कक्षा में पढ़ता है। उसकी खेलों में काफी रुचि है। उसने बताया कि एक वर्ष पहले ही ताइक्वांडो खेलना शुरू किया था। खेल में अच्छी उपलब्धि के कारण उन्हें गत वर्ष भूटान नेपाल जैसे देशों से खेलने का अवसर मिला वहां से उसने गोल्ड मैडल जीता है। इसके अतिरिक्त स्टेट लेवल पर भी वह गोल्ड जीत चुका है। मनीष ने बताया कि उसके पिता मनफूल सिंह एक साधारण किसान है।

खेलों में भविष्य संवारने के लिए उसे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार प्रशासन से उसे कोई आर्थिक मदद नहीं मिल रही है। आर्थिक अभाव में वह खेलों में भाग लेने से वंचित रह जाता है। मनीष ने बताया कि घर पर उसने संबंधित खेल का सामान लाया हुआ है उसी से वह अभ्यास करता है। मनीष ने बताया कि ताइक्वांडो के अलावा वह कबड्डी खो-खो का भी अच्छा खिलाड़ी है तथा जिला राज्य स्तर पर खेल चुका है।

खिलाड़ी ने बताया कि रविवार को वह शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा से आर्थिक सहायता के लिए मिलने उनके आवास पर गया था परंतु मंत्री जी वहां नहीं मिले। मात्र 14 वर्ष के इस खिलाड़ी ने विश्वास के साथ कहा अगर सरकार उसकी आर्थिक रूप से सहायता करें तो वह खेलों में बहुत आगे जा सकता है तथा क्षेत्र, जिले, प्रदेश देश का नाम रोशन कर सकता है।

महेंद्रगढ़. खेलके प्रमाण-पत्र दिखाते सेहलंग निवासी मनीष।