(समाना मेंबुधवार को सिमरन ने जारी की सेल्फी से खींची गई तस्वीर।)
समाना। स्थानीय फूड एंड सिविल सप्लाई दफ्तर में शादी से इंकार करने के बाद महिला फूड इंस्पेक्टर के बीच मारपीट हुई थी। मारपीट के बाद सिमरनजीत कौर इंस्पेक्टर यशप्रीत सिंह धीमान दोनों ही सिविल अस्पताल में दाखिल हो गए, जिससे कानूनन उनका पक्ष मजबूत हो सके। दूसरी ओर महिला ने इंस्पेक्टर के साथ खींची गई तस्वीर जारी की।
महिला का दावा है कि यह फोटो खुद इंसपेक्टर ने खींची थी। साथ ही कहा कि उसके पास और भी कई ऐसे सबूत हैं जिसका वह खुलासा करेंगे। वहीं अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि दोनों को कोई गंभीर चोट तो नहीं लगी है। शरीर में दर्द गहरी चोट लगने के नाम पर दोनों भर्ती हुए हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
सिमरनजीत कौर ने कहा कि वह स्वार्थी लोगों को सबक सिखाना चाहती है जो औरत को मनोरंजन का साधन समझते हैं। इस मामले में वह लंबी लड़ाई लड़ेगी। अस्पताल में महिला के पाड़े वाले कमरे में भर्ती इंस्पेक्टर धीमान ने बताया कि वह अभी भी अपने स्टैंड पर कायम है। जल्द ही मीडिया के सामने अहम खुलासा करेगा। एसएचओ सुरिंदरपाल सिंह ने कहा कि दोनों पार्टियों के बयान ले लिए हैं। आगे की जांच के बाद सच्चाई का पता चल सकेगा।
फूड इंस्पेक्टर और सिमरनजीत कौर सिविल अस्पताल में दाखिल, उनका अहम खुलासे करने का दावा