पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीनियर्स का सम्मान करें सभी स्टूडेंट

सीनियर्स का सम्मान करें सभी स्टूडेंट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाना। स्टूडेंट्सको बड़ों का सम्मान करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। इससे वे जिंदगी के हर मुकाम को हासिल कर सकते हैं। यह बात ककराला स्थित डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल मनोज शर्मा ने कही। वह मंगलवार को ग्यारहवीं के स्टूडेंट्स द्वारा बारहवीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित फेयरवेल पार्टी के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने स्टूडेंट्स के उज्ज्वल भविष्य के लिए हवन करवाया और उन्हें फूलों के हार पहनाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान स्टूडेंट्स ने सभ्याचारक प्रोग्राम, स्किट, गिद्दा और पंजाबी लोक गीत पेश कर खूब मनोरंजन किया। इस मौके पर इनदीप कौर, मंजुला गुप्ता, भीम सेन, रमेशचंदर मिश्रा, करम सिंह आदि हाजिर रहे।