जबरन घर में घुसकर सामान बाहर फेंका
समाना। कुछलोगों ने सोमवार की रात गांव ढैंढल के किसान गुरदीप सिंह के घर में जबरन घुसकर उनका सामान बाहर फेंकर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने घर पर ईंट पत्थर भी बरसाए। गुरदीप ने बताया कि उसके बच्चे इंग्लैंड और कैनेडा में रहने के कारण वह अपनी प|ी के साथ गांव के इस घर में रहते हैं। उसने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी कोठी पर कब्जा करने की फिराक में हैं, इसी नीयत से यह हमला किया गया। शिकायत मिलने पर सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की धर पकड़ में गांव के लोगों ने भी पुलिस का सहयोग दिया। उधर गुरदीप ने पुलिस को एक लाख रू नकद और पांच तोले सोने के गहने चोरी होने की भी शिकायत दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
कैप्शन-(02जेजी समाना) गांव ढैंढल में घटनास्थल की जांच करती पुलिस और बाहर बिखरा पड़ा सामान।