पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा 6, अकाली दल 15 सीटों पर लड़ेगा नगर कौंसिल चुनाव

भाजपा 6, अकाली दल 15 सीटों पर लड़ेगा नगर कौंसिल चुनाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाना। स्थानीयनगर कौंसिल चुनाव के लिए अकाली दल भाजपा में आपसी समझौता हो गया है। सोमवार शाम अग्रवाल धर्मशाला में कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा भाजपा नेताओं की मीटिंग में फैसला लिया गया कि कुल 21 वॉर्डों में से 15 सीटों पर अकाली दल 6 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी। जानकारी के मुताबिक वॉर्ड 3, 4, 5, 13, 14 19 में भाजपा चुनाव लड़ेगी। जिनमें से वॉर्ड 4, 13 19 में भाजपा की ओर से महिलाएं चुनाव लड़ेंगी। अभी तक अकाली दल, भाजपा कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

यहां चरणजीत रखड़ा, कपूरचंद बांसल, नवतेज ढिल्लों, श्याम लाल, रमेश कुकु, प्रदीप शर्मा, कृष्ण कुमार, रामेश्वर मिश्रा, राजेश मौदगिल, शैलेंद्र चौधरी तरसेम भोला मौजूद रहे।

मीटिंग में नगर कौंसिल चुनावों के लिए सीटों के चयन का फैसला करते हुए अकाली दल भाजपा नेता।