- Hindi News
- पंजाब में भी 2017 में बनेगी आप की सरकार: चेतन सिंह
पंजाब में भी 2017 में बनेगी आप की सरकार: चेतन सिंह
समाना। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में सफलता मिलने की खुशी में स्थानीय आप कार्यकर्ताओं ने चेतन सिंह जोड़ेमाजरा की अगुवाई में बाजारों में ढोल पर भांगड़ा डाला लड्डू बांटे। आप के कन्वीनर चेतन सिंह ने कहा कि दिल्ली वासियों ने विधानसभा चुनाव में भाजपा कांग्रेस पार्टी को नकार दिया है।
पंजाब में 2017 में आने वाले विधानसभा चुनावों में भी पंजाब वासी अकाली-भाजपा कांग्रेस पार्टी को नकार कर आप पार्टी का झंडा फहराएंगे। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने नगर कौंसिल चुनाव लड़कर आज से ही विधानसभा चुनावों को लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। इस मौके पर करमवीर मित्तल, सतपाल जौहरी, ज्ञानचंद, रंगी राम, पुष्प गोयल गुरबाज सिंह मौजूद रहे।
बाजारों में ढोल बजाकर भांगड़ा डालते हुए आप पार्टी के कार्यकर्ता समर्थक।