पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सबसे छोटी उम्र की सुपर मॉडल क्रिस्टीना अब विवादों में

सबसे छोटी उम्र की सुपर मॉडल क्रिस्टीना अब विवादों में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रूस की क्रिस्टीना पिमेनोवा (9) को इंटरनेट की दुनिया में सबसे खूबसूरत लड़की और सुपर मॉडल का खिताब दिया गया है। उसकी लोकप्रियता इतनी है कि फेसबुक पर ही उसके 25 लाख से ज्यादा और इंस्टाग्राम पर चार लाख 80 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उसने इसके लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया है।

तीन साल की उम्र से मॉडल कहलाई इस बच्ची को इंटरनेट पर मिल रही प्रसिद्धि के कारण आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है। फेसबुक अन्य साइटों पर उसे प्रोत्साहन के साथ-साथ भद्दी टिप्पणियां की जा रही हैैं। फैशन वर्ल्ड से जुड़े कई लोगों ने कहा कि सुपर मॉडल का खिताब उसे नहीं दिया जा सकता क्योंकि वह इतनी सुंदर नहीं है। वह अभी बच्ची है और उसे पढ़ाई में ध्यान देना चाहिए। इतना ही नहीं, क्रिस्टीना के फोटो जिसमें वह शॉर्ट पहने है, उसे लेकर भी भद्दी टिप्पणियां की गई हैं। आलोचकों ने यूट्यूब पर उसके विरोध में वीडियो अपलोड किया है, जिसका टाइटल ‘क्रिस्टीना पिमेनोवा इज़ नॉट ब्यूटीफुल’ है। इस वीडियो के बारे में लोगों ने क्रिस्टीना को सराहा है और वीडियो बनाने वालों की आलोचना की है।

बेटी के बचपन को लेकर है चिंता

क्रिस्टीनाके सोशल अकाउंट उसकी मां देखती हैं। उन्हें ऐसी प्रतिक्रियाएं हटानी पड़ती हैं, जिनसे उनके परिवार के प्रति गलत भावनाएं पैदा हों। वे बेटी के बचपन को लेकर चिंतित हैं। इसीलिए वे उसे अनुशासन में रखती हैं। उसकी पढ़ाई के साथ-साथ खेल अन्य गतिविधियों पर ध्यान रखती हैं। वे कहती हैं, इंटरनेट यूजर्स ने उनकी बेटी को खिताब दिए हैं। उसमें वे कुछ नहीं कर सकती हैं। }jezebel.com