- Hindi News
- सईद अजमल आैर हफीज का बॉलिंग परीक्षण होगा चेन्नई में
सईद अजमल आैर हफीज का बॉलिंग परीक्षण होगा चेन्नई में
संदिग्धगेंदबाजी एक्शन के आरोपों का सामना कर रहे पाकिस्तान के ऑफस्पिनर सईद अजमल को चेन्नई में होने वाले आखिरी बायोमैकेनिक परीक्षण से पहले केन्या के खिलाफ दो वनडे मुकाबलों में अभ्यास के तौर पर खेलाने का फैसला किया गया है। बायोमैकेनक परीक्षण मोहम्मद हफीज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी) ने कहा है कि अजमल को केन्या के खिलाफ एक या दो वनडे मुकाबलों में खेलाया जाएगा क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय सीरीज नहीं है। अजमल अवैध गेंदबाजी एक्शन के आरोपों का सामना कर रहे हैं और अस्थाई तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से निलंबन झेल रहे हैं।
आईसीसी विश्वकप 2015 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा माने जा रहे अजमल का चेन्नई स्थित आईसीसी की मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में आखिरी बायोमैकेनिक परीक्षण होना है। पीसीबी के अधिकारी शकील शेख ने कहा,‘केन्या के खिलाफ सीरीज
अंतरराष्ट्रीय नहीं है इसलिए अजमल को लाहौर में उसके आखिरी दो मैचों में अभ्यास के तौर पर उतारा जाएगा।’ शेख ने साथ ही पुष्टि की है कि अजमल और मोहम्मद हफीज को चेन्नई बायोमैकेनिक परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।